26 Apr 2024, 03:52:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अनुराग ने शाहीन बाग पहुंचकर खाई बिरयानी, मोदी सरकार को बताया अनपढ़

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 15 2020 12:46PM | Updated Date: Feb 15 2020 12:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और नागरिकों के राष्ट्रीय रजिस्टर (एनआरसी) के विरोध प्रदर्शन का केंद्र बन चुके दिल्ली के शाहीन बाग में शुक्रवार को फिल्म निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप पहुंचे। शाहीन बाग पहुंच फिल्म मेकर अनुराग कश्यप ने वहां बिरयानी खाई। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। कश्यप ने कहा, भारत रेखाओं से नहीं भारत के लोगों से है।
 
आइडिया ऑफ इंडिया भारत के लोग हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि आप खुद लोगों को गुमराह करते हैं। क्रोनोलॉजी की बात करते हैं।  पहले बोलते हैं ऐसा होगा और बाद में उसी बात से मना करते हैं। कश्यप ने इस दौरान नागरिकता कानून को लेकर भी सवाल उठाया, उन्होंने कहा कि पहले फैसला कर लिया गया फिर कानून बना दिया। लोगों के हाथ में गलत ताकत दी जा रही है, इससे करप्शन और ज्यादा बढ़ जाएगा।
 
अनुराग कश्यप ने इस दौरान पुलवामा के शहीदों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि शहीदों के परिवारों को आज तक वह नहीं मिला जो उनसे वादा किया गया था। उनसे बातचीत भी नहीं की गई। एक भी सवाल का जवाब नहीं मिला। नरेटिव बनाया गया है, जो हमें मानना पड़ता है। सवाल तो बना रहेगा, आरडीएक्स वहां पर पहुंचा कैसे? 10 दिन की देरी क्यों हुई? सड़क से क्यों जा रहे थे? जब इंटेलिजेंस इनपुट था तो एक्शन क्यों नहीं लिया?
 
अनुराग कश्यप ने कहा कि, ये लड़ाई लंबी जाएगी। मैं इन पर विश्वास नहीं करता। ये जो कहते हैं करते नहीं हैं। जिद्दी और अनपढ़ सरकार है। इससे पहले अनुराग कश्यप जामिय में चल रहे प्रदर्शन में भी पहुंचे और छात्रों को संबोधित किया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »