16 Apr 2024, 12:00:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

ट्रंप बोले - FB पर मैं हूं NO.1 और मोदी नंबर टू, जल्द आ रहा हूं...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 15 2020 12:36PM | Updated Date: Feb 15 2020 12:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो दिन के भारत के दौरे पर आ रहे हैं। उनके साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप भी होंगी। वे 24 फरवरी को भारत पहुंचेंगे। भारत दौरे को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप व उनकी पत्नी दोनों उत्साहित हैं। ट्रंप खुद अपनी उत्सुकता को लेकर बयान दे चुके हैं। वहीं, अब एक बार फिर उन्होंने भारत यात्रा का जिक्र करते हुए एक ट्वीट किया। उनके इस ट्वीट में फेसबुक के CEO मार्क जुकरबर्ग का भी नाम लिया गया है। ट्रंप ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मुझे लगता है कि ये बड़ा सम्मान है।
 
मार्क जुकरबर्ग ने हाल ही में बताया था कि डोनाल्ड ट्रंप फेसबुक पर नंबर 1 हैं। दूसरे नंबर पर भारत के प्रधानमंत्री मोदी हैं। दरअसल मैं अगले दो हफ्ते में भारत जा रहा हूं। मुझे इसका इंतजार है। इस बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा खास है और ये दोनों देशों की दोस्ती को और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »