25 Apr 2024, 16:09:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

केजरीवाल कल लेंगे 6 विधायकों के साथ शपथ, टीचरों को बुलाने पर विपक्ष भड़का

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 15 2020 9:50AM | Updated Date: Feb 15 2020 10:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। राष्ट्रपति कोविंद ने अरविंद केजरीवाल को दिल्ली में मुख्यमंत्री पद पर नियुक्त कर दिया है। वहीं रविवार को शपथ ग्रहण समारोह में अरविंद केजरीवाल के साथ ही 6 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसमें दिल्ली सरकार के सभी स्कूलों के शिक्षकों और प्रिंसिपल्स और अधिकारियों को शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए कहा गया है। 

सर्कुलर जारी होने के बाद विपक्षी दलों ने केजरीवाल सरकार पर हमला बोल दिया है। दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि आम आदमी पार्टी जो मुफ्त योजनाओं की घोषणा से चुनाव जीती है, उनके पास विधायक बहुत हैं, लेकिन जनता सपॉर्ट नहीं है। वहीं कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता मुकेश शर्मा ने ट्वीट किया कि सरकारी आदेश में स्कूल के टीचर्स से केजरीवाल के शपथ ग्रहण में शामिल होने कहा गया है। यह साफ है कि शपथ ग्रहण में भीड़ जुटाने को शक्ति का दुरुपयोग हो रहा है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »