28 Mar 2024, 17:06:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

PM मोदी ने की पुर्तगाली राष्ट्रपति से मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 14 2020 2:16PM | Updated Date: Feb 14 2020 2:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा भारत की चार दिवसीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पुर्तगाली राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सोसा ने शुक्रवार को बातचीत की। चार दिवसीय भारत यात्रा पर आए पुर्तगाली राष्ट्रपति मार्सेलो और पीएम मोदी के बीच इस दौरान व्यापार और निवेश सहित कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करने के तरीकों पर विस्तृत बातचीत हुई। सोसा चार दिवसीय यात्रा पर गुरुवार रात यहां पहुंचे, जो उनकी पहली भारत है। किसी पुर्तगाली राष्ट्रपति की भारत की अंतिम यात्रा 2007 में हुई थी।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »