23 Apr 2024, 15:24:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दिल्ली जीत के बाद केजरीवाल की अब पंजाब पर नजर, लिया ये फैसला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 14 2020 1:21PM | Updated Date: Feb 14 2020 1:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जालंधर। दिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) को मिली अपार सफलता का प्रभाव पंजाब में भी दिखने लगा है। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पंजाब में भी पार्टी के कार्यकर्ता सक्रिय हो गये हैं। पंजाब दोआबा जोन के प्रधान तरनदीप सन्नी ने गुरुवार को लगभग एक सौ से अधिक युवाओं को पार्टी में शामिल करवाया।  इसके अतिरिक्त पार्टी के संगठनात्मक ढ़ांचे को मजबूत करने के लिए उन्होंने युवा इकाई के जिला शहरी, ग्रामीण इंचार्ज और हलका इंचार्जों की नियुक्तियां की।
 
आप के पंजाब युवा अध्यक्ष मजिंदर की उपस्थिति में उन्होने जसकरन को जिला जालंधर  शहरी का इंचार्ज, हरमिंदर सिंह जोशी को जिला जालंधर देहाती का इंचार्ज, एडवोकेट परमवीर सिंह को युवा प्रकोष्ठ का इंचार्ज, हरमीत सिंह को जालंधर छावनी, रणजीत को जालंधरपूर्वी का इंचार्ज तथा अमृतवीन को सह इंचार्ज नियुक्त किया गया। इसी प्रकार कर्मजीतंको आदमपुर, प्रितपाल टिवाला को करतारपुर का इंचार्ज तथा  प्रिंस को छावनी का सह  इंचार्ज नियुक्त किया गया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »