23 Apr 2024, 20:48:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राजीव बंसल बने एयर इंडिया के नये प्रमुख

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 14 2020 1:23AM | Updated Date: Feb 14 2020 1:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी राजीव बंसल को सरकारी विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया का नया अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। बंसल 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। अभी वह पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव हैं। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने एयर इंडिया प्रमुख के रूप में बंसल की नियुक्ति को आज मंजूरी प्रदान की। बंसर अश्वनी लोहानी का स्थान लेंगे जिन्हें 13 फरवरी 2019 को दूसरी बार इस पद पर नियुक्त किया गया था। एयर इंडिया के विनिवेश की प्रक्रिया के बीच में उसके शीर्ष प्रबंधन में बदलाव किया गया है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »