20 Apr 2024, 00:10:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दिल्ली में रंगारंग कार्यक्रम में मंत्री पीयूष गोयल ने किया हुनर हाट का उद्घाटन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 13 2020 8:54PM | Updated Date: Feb 13 2020 9:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रेल एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज यहां एक रंगारंग कार्यक्रम में राजपथ के इंडिया गेट लॉन में 20 वें ‘हुनर हाट’ का उद्घाटन किया। ‘कौशल को काम’ थीम पर आधारित यह हुनर हाट 13 से 23 फरवरी तक आयोजित किया जायेगा। यहां देश भर के हुनर के उस्ताद दस्तकार, शिल्पकार, खानसामे भाग ले रहे हैं, जिनमें 50 प्रतिशत से अधिक महिला दस्तकार शामिल हैं।
 
गोयल ने इस अवसर पर कहा कि दस्तकारों एवं शिल्पकारों के सशक्तीकरण के लिये देश में कम से कम तीन साल तक आयोजित किये जाने वाले समारोहों के दौरान अतिथियों को देसी उपहार दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वाणिज्य अल्पसंख्यक और जनजातीय मंत्रालय आपस में समन्वय कर हस्तकला और शिल्पकला को विदेशों में बाजार उपलब्ध करा सकते हैं जिससे ऐसे उत्पादों को पर्याप्त मूल्य मिल सकेगा।
 
उन्होंने कहा कि हस्त और शिल्पकला को ई-कामर्स से जोड़ा जायेगा और लोगों में इसके प्रति जागरुकता पैदा की जायेगी। उन्होंने हुनर हाट की सराहना करते हुये कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से लुप्त हो रही कलायें बचायी जा सकेंगी। एक समय अगरबत्ती उद्योग पर देश में ध्यान नहीं दिया गया जिसके कारण विदेशी अगरबत्ती का देश में इसके बाजार पर कब्जा हो गया और और देशी लघु उद्योग बंद हो गये।
 
देश में विदेशी अगरबत्ती के आयात पर प्रतिबंध लगाया गया तो अधिकारियों ने उन्हें भयभीत किया था लेकिन वह अपने निर्णय पर कायम रहे और अब यह उद्योग एक बार फिर फलने-फूलने लगा है। गोयल ने कहा कि हुनर हाट ने कई विलुप्त हो रही कला/क्राफ्ट को पुनर्जीवित किया है। हुनर हाट देश भर के दस्तकारों, शिल्पकारों को मौका-मार्केट मुहैया कराने का मजबूत अभियान है।         
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »