24 Apr 2024, 19:11:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

VP मेनन के हवाले से बोले जयशंकर- पटेल को कैबिनेट में नहीं रखना चाहते थे नेहरू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 13 2020 3:15PM | Updated Date: Feb 13 2020 3:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पंडित जवाहर लाल नेहरू के पहले कैबिनेट में सरदार पटेल को शामिल करने को लेकर भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वीपी मेनन की जीवनी से पता चला है कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू नहीं चाहते थे कि सरदार पटेल को उनके कैबिनेट रहें। एक के बाद एक कई ट्वीट करके एस जयशंकर ने कहा कि नेहरू ने पटेल को प्रारंभिक कैबिनेट सूची से हटा दिया था और यह बहस का विषय था।
 
मेनन की ऑटोबायोग्राफी नारायणी बसु ने लिखी है। जयशंकर ने कई ट्वीट भी किए। उन्होंने लिखा, ‘‘किताब से मुझे पता लगा कि नेहरू ने कैबिनेट की शुरुआती सूची से पटेल का नाम बाहर कर दिया था। जाहिर है कि इस मुद्दे पर खासी बहस होना चाहिए। पटेल के मेनन और और नेहरू के मेनन में अंतर दिखाई देता है। सही मायने में एक ऐतिहासिक व्यक्तित्व के साथ न्याय हुआ। लेखिका को तथ्य सामने लाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी होगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »