25 Apr 2024, 09:27:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

AAP विधायक की जीत का जश्न मना रहे परिजनों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 13 2020 1:09PM | Updated Date: Feb 13 2020 1:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेरठ। दिल्ली की ओखला विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान ने भारी मतों से जीत दर्ज कराई थी। जीत के बाद मेरठ में भी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। उन्होंने मिठाईयां बांटी और गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी। शहर में अन्य भी तमाम स्थानों पर लड्डू बांटे गए। परिजन सड़क पर उतरकर जीत का जश्न मनाने की कोशिश कर रहे परिजनों और पुलिस में झड़प हो गई। आरोप है कि मेरठ पुलिस ने महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। यह आरोप अमानतुल्लाह खान के परिजनों और रिश्तेदारों ने खुद वीडियो जारी कर लगाया।
 
परीक्षितगढ़ का अगवानपुर आप विधायक अमानतुल्लाह खान का पैतृक गांव है। मंगलवार को दिल्ली के विधानसभा चुनाव के परिणाम के दौरान आप विधायक अमानतुल्लाह खान विजयी घोषित किए गए। इसी बात को लेकर गांव में लोगों ने जश्न मनाया। जैना खान नाम की एक युवती ने विधायक को अपना भाई बताते हुए आरोप लगाया कि पुलिस ने लाठियां मारी और महिलाओं के साथ अभद्रता की। कुछ लोगों को भी पुलिस हिरासत में लेकर गई। देहात मेरठ के एसपी अविनाश पांडेय ने कहा कि पुलिस जुलूस की सूचना पर गांव पहुंची थी। इस दौरान लोगों को धारा 144 का हवाला देते हुए शांति बनाए रखने के लिए कहा गया। पुलिस पर जो भी आरोप लगाए गए हैं, वो निराधार है। साजिश के तहत ये सब किया गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »