20 Apr 2024, 15:23:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दिल्‍ली में जीत के बाद AAP का बड़ा ऐलान, लिया बड़ा फैसला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 13 2020 12:17PM | Updated Date: Feb 13 2020 12:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत से उत्साहित आम आदमी पार्टी (आप) की महाराष्ट्र इकाई ने एलान किया है कि वह राज्य में होने वाले सभी निकाय चुनाव में हिस्सा लेगी। पार्टी ने घोषणा की है कि वह आगामी सभी नगर निकायों के चुनाव लड़ेगी। मंगलवार को आप की राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य प्रीति शर्मा मेनन ने इस बात के बारे में जानकारी दी। 
 
मंगलवार को आप की राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य प्रीति शर्मा मेनन ने इस बात के बारे में जानकारी दी। प्रीति मेनन ने बताया कि पार्टी ने मुंबई महानगर पालिका समेत राज्य में सभी नगर निकायों के चुनाव लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि पार्टी राज्य में दिल्ली के मॉडल पर अमल करने का प्रयास करेगी।
 
प्रीति मेनन ने विश्वास जताया कि दिल्ली की तरह महाराष्ट्र की जनता भी पार्टी की व्यवहारवादी और विकासवादी राजनीति को अपनाएगी। उन्‍होंने महाराष्ट्र की जनता पर भरोसा जताते हुए कहा कि हमें विश्वास है कि यहां हमें उतना ही जनता का साथ, प्यार और स्नेह मिलेगा जितना कि दिल्ली में मिला है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »