29 Mar 2024, 01:21:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

आज कर्नाटक बंद - उपद्रवियों ने सरकारी बस पर किया पथराव, ओला-उबर...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 13 2020 11:50AM | Updated Date: Feb 13 2020 11:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मंगलुरू। कर्नाटक में आज बंद बुलाया गया है। इस बंद के दौरान कुछ उपद्रवियों ने दक्षिण कन्नड़ जिले में सरकारी बस पर पथराव किया। कन्नड़ समर्थित संगठनों ने आज राज्य में बंद बुलाया गया है, जिसमें सरोजिनी महिषी रिपोर्ट को लागू करने की मांग की गई है। इस रिपोर्ट में निजी सेक्टर और सरकारी नौकरियों में कन्नड़ लोगों को प्राथमिकता देने की सिफारिश की गई थी। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, कुछ उपद्रवियों ने दक्षिण कन्नड़ जिले में सरकारी बस पर पथराव किया है। हालांकि स्कूल और कॉलेज की आधिकारिक छुट्टी की कोई घोषणा नहीं की गई है।
 
कर्नाटक बंद की वजह से बेंगलुरु यूनिवर्सिटी में एग्जाम्स को स्थगित करना पड़ा है और आवाजाही पर भी खासा असर देखने को मिल रहा है। इससे पहेल कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने बुधवार को कहा था कि उनकी सरकार कन्नड समर्थक है। इसके साथ ही उन्होंने कई संगठनों द्वारा गुरुवार को बुलाया गया राज्यव्यापी बंद वापस लेने की अपील की। बंद के बीच बेंगलुरु में ओला-उबर ड्राइवर और मालिक एसोसिएशन के अध्यक्ष तनवीर ने कहा कि हमने अपने चालकों से आज शाम तक सभी सेवाएं रोकने के लिए कहा है। 70,000 से अधिक गाड़ियां सामान्य तौर पर चलती हैं, मगर आज हम अपनी सर्विस बंद रख रहे हैं। हम बंद का समर्थन करते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »