28 Mar 2024, 19:35:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सोनिया ने चोपड़ा और चाको का इस्तीफा किया मंज़ूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 13 2020 1:13AM | Updated Date: Feb 13 2020 1:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार की  नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा तथा प्रदेश प्रभारी पी. सी. चाको का इस्तीफा बुधवार को स्वीकार कर लिया। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने बताया कि श्रीमती गांधी ने बिहार के प्रभार शक्ति सिंह गोहिल को दिल्ली का अंतरिम  प्रभारी बनाकर उन्हें अतिरिक्त जिम्मा सौंपा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी को मज़बूत बनाने के लिए चोपड़ा और चाको के योगदान को सराहा है। चोपड़ा ने मंगलवार और चाको ने आज इस्तीफा दिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »