29 Mar 2024, 07:10:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

उत्तराखंड के दौरे पर आयेंगी थाइलैंड की राजकुमारी सिरिंधोर्न

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 13 2020 1:12AM | Updated Date: Feb 13 2020 1:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नैनीताल। थाइलैंड की राजकुमारी महा चक्री सिरिंधोर्न गुरूवार को  उत्तराखंड के दौरे पर आ रही हैं। वह अपने दौरे के दौरान नैनीताल जनपद के ओखलकांडा के देवस्थल में  आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान एवं शोध संस्थान (एरीज) की ओर से लगायी गयीं एशिया की सबसे बड़ी दूरबीन का निरीक्षण करेंगी। राजकुमारी के शाही दौरे को लेकर प्रशासन चैकन्ना हो गया है। उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि थाइलैंड के सुरक्षा अधिकारियों की एक टीम पहले ही उत्तराखंड के पंतनगर पहुंच गयी है।

राजकुमारी एयर इंडिया के विशेष विमान से दोपहर 1.35 बजे ऊधमसिंह नगर जनपद स्थित पंतनगर हवाई अड्डा पहुंचेगी। यहां से वह सीधे एक निजी होटल में जायेंगी। वहां से कुछ देर बाद वह कार से नैनीताल के देवस्थल के लिये रवाना होंगी। वह सीधे देवस्थल पहुंचेंगी और एशिया की सबसे बड़ी 3.6 मीटर व्यास की देवस्थल आप्टिकल टेलीस्कोप (डीओटी) का निरीक्षण करेंगी। सूत्रों के अनुसार वह ओखलकांडा में छह घंटे तक रूकेंगी। इस दौरान वह गहनता से दूरबीन का निरीक्षण करेंगी।

इसके बाद वह सीधे रूद्रपुर के लिये रवाना हो जायेंगी। यहां वह एक निजी होटल में ठहरेंगी। इसके बाद अगले दिन सुबह 8.20 बजे एयर इंडिया के विशेष विमान से दिल्ली के लिये रवाना हो जायेंगी। राजकुमारी के शाही दौरे को लेकर पुलिस तथा प्रशासन ने सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली हैं। यहां यह भी ध्यान दिला दें कि राजकुमारी के प्रस्तावित दौरे को लेकर थाइलैंड का एक दल दिसंबर में कुमाऊं के दौरे पर आया था।

इस दौरान उन्होंने ऊधमसिंह नगर तथा नैनीताल जिले के अधिकारियों से महत्वपूर्ण बैठक की थी। इस दल का नेतृत्व थाईलैंड के राजदूत शुतिनथोन खोंगसक ने किया था। जिला प्रशासन की ओर से इस शाही दौरे को गोपनीय रखा गया है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »