23 Apr 2024, 14:06:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जम्मू कश्मीर : विदेशी राजदूतों का दूसरा दल कश्मीर के दौरे पर पहुंचा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2020 2:56PM | Updated Date: Feb 12 2020 2:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। जम्मू -कश्मीर के केंद्रशासित राज्य बनने के बाद दूसरी बार विदेशी राजदूतों के प्रतिनिधियों का दल वहां के दौरे पर पहुंचा है। ये दूसरा दल है जो 12 फरवरी को जम्मू एवं कश्मीर के दौरे पर आया है। पिछले महीने ही एक दल ने कश्मीर का दौरा किया था। ये प्रतिनिधिमंडल यूरोपीय संघ के जर्मनी, फ्रांस, चेक गणराज्य, पोलैंड, बुल्गारिया और हंगरी से हैं। 25 विदेशी राजदूतों के दल के दौरे से पहले वहां कि सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। जानकारी के मुताबिक विदेशी राजदूतों का प्रतिनिधिमंडल जम्मू पहुंच चुका है। जिनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी खुद सेना के शीर्ष कमांडर संभाल रहे है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »