20 Apr 2024, 05:24:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पीएम मोदी बोले- ट्रंप और मेलानिया का भारत करेगा यादगार स्वागत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2020 1:52PM | Updated Date: Feb 12 2020 1:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप महीने के अंत में अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ दो दिवसीय दौरे पर भारत आएंगे। पीएम मोदी ने ट्वीट कर ट्रंप के इस दौर को लेकर कहा कि वे बेहद खुशी हुई कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप 24 और 25 फरवरी को भारत का दौरा करेंगे। भारत अपने सम्मानित अतिथियों का एक यादगार स्वागत करेगा।
 
पीएम मोदी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, 'भारत और अमेरिका लोकतंत्र और बहुलतावाद के लिए समान प्रतिबद्धता साझा करते हैं। हमारे देश व्यापक रूप से कई मुद्दों पर एक दूसरे का सहयोग कर रहे हैं। दोनों के बीच मजबूत दोस्ती न केवल हमारे नागरिकों के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए अच्छा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »