29 Mar 2024, 15:31:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

गिरिराज सिंह के बिगड़े बोल, कहा- आतंकवाद की गंगोत्री है देवबंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2020 1:50PM | Updated Date: Feb 12 2020 1:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। दिल्ली चुनाव में बीजेपी नेताओं के बिगड़े बोल सामने आए थे और लोगों ने ऐसे बयानों के खिलाफ जमकर नाराजगी जाहिर किया था। इतना ही नहीं लोगों ने इसका गुस्सा बीजेपी के खिलाफ वोट देकर निकाला था। इसके बावजूद बीजेपी नेता सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का है। सहारनपुर में गिरिराज सिंह ने कहा, "मैंने एक बार कहा था कि ये देवबंद आतंकवाद की गंगोत्री है। दुनिया में जो भी आतंकवादी पैदा हुए, चाहे हाफिज सईद का मामला हो, यह सारे लोग यहीं से निकलते हैं। यह सीएए के विरोध में नहीं है यह भारत के विरोध में हैं। एक तरह से खिलाफत आंदोलन है।"
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »