26 Apr 2024, 04:44:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

16 फरवरी को एक बार फिर CM पद की शपथ लेंगे केजरीवाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2020 12:34PM | Updated Date: Feb 12 2020 12:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री चार दिन बाद यानी 16 फरवरी को तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। आज अरविंद केजरीवाल को विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी ने लगभग साल 2015 के प्रदर्शन को दोहराते हुए 62 सीटें हासिल की हैं।
 
केजरीवाल ने बुधवार को उपराज्यपाल से मुलाकात के बाद तारीख तय की। बता दें कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी  ने एक बार फिर परचम लहराया है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में आम आदमी पार्टी को 62 सीटें मिली हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी सिर्फ 8 सीटों पर सिमटकर रह गई। दूसरी तरफ कांग्रेस का एक बार फिर सूपड़ा साफ हो गया और वह कोई भी सीट नहीं जीत सकी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »