20 Apr 2024, 04:34:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

वेबसाइट से अचानक गायब हुआ NRC का डाटा , गृह मंत्रालय ने कहा - चिंता की जरूरत नहीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2020 12:25PM | Updated Date: Feb 12 2020 12:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। एक तरफ देश के कई राज्यों में नेशनल रजिस्टर सिटीजन (एनआरसी) को लेकर बवाल मचा हुआ तो वहीं असम में एनआरसी का ऑनलाइन डाटा ही गायब हो गया है। अचानक डाटा गायब होने से वेबसाइट की सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवब्रत सायकिया ने मंगलवार को एक चिट्ठी लिखकर इस घटना की जानकारी दी।
 
वहीं इस मामले में गृह मंत्रालय का कहना है कि एनआरसी का डाटा पूरी तरह सुरक्षित है। क्लाउड स्पेस में कुछ तकनीकी समस्या की वजह से सूची नहीं दिख रही है। जल्द ही इसका समाधान किया जाएगा। इस मामले पर विपक्षी कांग्रेस ने इसे एक ‘दुर्भावनापूर्ण घटना’ करार दिया है।
 
वहीं केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि एनआरसी का सारा डेटा सुरक्षित है और किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं। बता दें कि 31 अगस्त 2019 को एनआरसी की अंतिम सूची प्रकाशित होने के बाद वास्तविक भारतीय नागरिकों के नाम शामिल और बाहर किए जाने का पूरा विवरण आधिकारिक वेबसाइट www.nrcassam.nic.in पर अपलोड किया गया था।
 
हालांकि, यह डेटा पिछले कुछ दिनों से उपलब्ध नहीं है और इसने लोगों में, खासतौर पर सूची से बाहर किए गए लोगों के बीच दहशत पैदा कर दी है क्योंकि उनके नाम खारिज किए जाने का प्रमाणपत्र उन्हें जारी किया जाना अभी बाकी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »