19 Apr 2024, 20:01:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

आप की जीत पर बोले हेगड़े - धर्मनिरपेक्षता के जाल में फंस गए हिंदू...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2020 12:21PM | Updated Date: Feb 12 2020 12:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी को एक बार फिर से प्रचंड बहुमत मिला है। 70 विधानसभा सीटों में से 62 सीटों पर AAP के विधायक चुने गए हैं। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने हार स्वीकार करते हुए कहा है कि दिल्ली की जनता का फैसला मंजूर है। कई बार फैसले पक्ष में नहीं होते तो निराश नहीं होना चाहिए। वहीं अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में रहने वाले बीजेपी सांसद अनंत कुमार हेगड़े ने इस जीत में मुस्लिम एंगल ढूंढ निकाला है। 
 
उनका कहना है कि हिंदू धर्म के लोग धर्मनिरपेक्षता के जाल में फंसकर गहरी नींद सोते रहे, उधर देशद्रोहियों ने उन्हें भी बांटा और मुस्लिमों को भी बीजेपी के खिलाफ एकजुट कर लिया। किसी पार्टी का नाम लिए बिना निशाना साधते हुए हेगड़े ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'धर्म-निरपेक्ष पार्टियों ने यह सुनिश्चित किया कि सभी मुस्लिमों का वोट बीजेपी के विरोध में एक ही पार्टी को मिले। जिससे दिल्ली में बीजेपी को हराया जा सके। देशद्रोहियों ने हिंदू वोटर्स को बांटने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। हिंदू एक बार फिर से धर्मनिरपेक्षता के जाल में फंस कर गहरी नींद में सोते रह गए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »