20 Apr 2024, 10:44:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

हार के बाद पहली बार मोदी का बड़ा बयान आया सामने, कहा- दिल्ली वालों को...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2020 9:39AM | Updated Date: Feb 12 2020 9:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दिल्ली विधानसभा चुनाव में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इतिहास रचते हुए लगातार तीसरी बार भारी मतों से चुनाव जीता है। साल 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 में से कुल 62 सीटें जीती हैं। जिसके बाद स्पष्ट हो गया कि दिल्ली की जनता ने खुले मन से अरविंद केजरीवाल को अपनाया है। हालांकि दिल्ली में भाजपा की हार के बाद प्रधानमंत्री मोदी का दिल्ली वासियों और अरविंद केजरीवाल के लिए बड़ा बयान सामने आया है।

गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी के लिए इज्जत का चुनाव बन गया था। यही वजह है कि प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा ने इस चुनाव को जीतने के लिए अपना पूरा जोर लगा दिया। इतना ही नहीं कई राज्यों के भाजपा मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार करने के लिए तकरीबन 2 सप्ताह तक दिल्ली में रुके। लेकिन अरविंद केजरीवाल के विकास के एजेंडे के आगे वह सब फेल हो गया।

मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि दिल्ली विधानसभा चुनावों में जीत के लिए AAP और अरविंद केजरीवाल जी को बधाई। दिल्ली के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उन्हें बहुत शुभकामनाएं। इसके अलावा उन्होंने एक अन्य जगह पर कहा कि दिल्ली वालों को नए भविष्य की शुभकामनाएं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »