25 Apr 2024, 21:11:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

केजरीवाल की 'जीत की हैट्रिक', BJP को 21697 मतों से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2020 1:01AM | Updated Date: Feb 12 2020 1:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नयी दिल्ली  विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के उम्मीदवार सुनील कुमार यादव  को 21697 मतों से हराकर जीत की हैट्रिक लगाई। केजरीवाल को कुल  पड़े 76530 मतों में से 61.1 प्रतिशत अर्थात 46758 वोट मिले जबकि यादव  को 25061 अर्थात 32.75 प्रतिशत वोट मिले ।
 
आम आदमी पार्टी(आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने वर्ष 2013 और 2015 के विधानसभा चुनावों में यहां से पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को हराया था। नई दिल्ली विधानसभा सीट पर सबसे अधिक 29 उम्मीदवार मैदान में थे। कांग्रेस के रमेश सब्बरवाल मात्र 3220 वोट मिले। भाजपा उम्मीदवार यादव को छोड़कर अन्य सभी उम्मीदवारों की जमानत जप्त हो गई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »