19 Apr 2024, 16:32:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मनोज तिवारी ने स्‍वीकारी हार, कहा - BJP कार्यकर्ता दुखी न हो...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 11 2020 5:16PM | Updated Date: Feb 11 2020 5:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार को स्वीकार करते हुए कहा है कि परिणाम उनकी उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहे। विधानसभा चुनाव के मंगलवार को आये परिणामों से 22 वर्ष के बाद दिल्ली में सत्ता पर काबिज होने का सपना एक बार फिर चकनाचूर हो गया। आम आदमी पार्टी (आप) ने मुख्यमंत्री अरंिवद केजरीवाल की अगुवाई में 70 में से 60 से अधिक सीटें झटककर एक बार फिर 2015 का प्रचंड प्रदर्शन दोहराया है।
 
तिवारी ने दिल्ली विधानसभा की तस्वीर साफ हो जाने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा - मैं जनादेश को स्वीकार करता हूं , हम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए, पार्टी चुनाव परिणामों का मूल्यांकन करेगी। कई बार जब परिणाम हमारी उम्मीदों के अनुरुप नहीं आते हैं तो हम हताशा हो जाते हैं लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि भाजपा कार्यकर्ताओं को दुखी होने की जरूरत नहीं है। वर्ष 2015 के विस चुनाव की तुलना में हमारा जीत का प्रतिशत बढ़ा है। उन्होंने दिल्ली की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि चुनाव के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की। कार्यकर्ताओं ने अच्छा काम किया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »