24 Apr 2024, 10:10:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जीत के बाद बोले केजरीवाल - दिल्‍लीवालों आई लव यू, हनुमान जी का भी धन्यवाद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 11 2020 4:28PM | Updated Date: Feb 11 2020 4:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने एक नयी राजनीति को जन्म दिया है जिसमें काम करने वालों को  फिर से मौका दिया गया है। आप कार्यकर्ताओं के बीच मंगलवार को केजरीवाल ने यहां जीत का श्रेय दिल्लीवासियों को देते हुए उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने तीसरी बार उन पर भरोसा जताया है।
 
उन्होंने कहा कि यह हर उस परिवार की जीत है जिसे दिल्ली में 24 घंटे बिजली मिलती है, जिसके बच्चों को अच्छी शिक्षा मिली है, जिसे अस्पतालों में अच्छा ईलाज मिला है, जिसे सस्ती बिजली मिली है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने एक नयी राजनीति को जन्म दिया दिया और वह है काम की राजनीति। दिल्लीवासियों ने साफ संदेश दिया है कि वोट उसी को ,जिसने काम किया है। यही राजनीति देश को आगे ले जाने का काम करेगी, यह भारत माता की जीत है और पूरे देश की जीत है।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मंगलवार है जो हनुमान जी का दिन है। उन्होंने दिल्ली पर कृपा बरसायी है वह उनका भी धन्यवाद देते हैं। उन्होंने कहा कि प्रभु से यही कामना है कि आने वाले पांच साल भी दिशा दिखाते रहें ताकि दिल्लीवासियों की सेवा करता रहूं। उन्होंने कहा कि अगले पांच वर्षों में  दिल्ली के दो करोड़ लोगों के साथ मिलकर इसे सुंदर और स्वच्छ शहर बनायेंगे। उन्होंने पार्टी की इस जीत के लिए कार्यकर्ताओं का भी शुक्रिया अदा किया जिन्होंने दिनरात मेहनत करके पार्टी को इस मुकाम तक पहुंचाया।
 
केजरीवाल ने अंत में अपने परिवार का भी आभार जताते हुए कहा कि उनके निरंतर सहयोग के कारण ही वह आज इस मुकाम तक पहुंचे है। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी, बेटी और बेटा भी मौजूद था। गौरतलब है कि अब तक रुझानों में आप को 63 सीटों पर बढत है जबकि भारतीय जनता पार्टी सात सीटों पर आगे चल रही है।
 
अरविंद केजरीवाल ने पार्टी दफ्तर में पार्टी कार्यकर्ताओं के संबोधित करते हुए कहा, 'दिल्ली वालों 'आई लव यू'। केजरीवाल ने कहा कि इस जीत के साथ देश में नई राजनीति की शुरूआत हुई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने अपने भाई अपने बेटे को जिताया है। जनता ने कहा कि इस जीत के साथ ही मारी जिम्मेदारी बढ़ गई है। केजरीवाल ने कहा कि अब पांच सालों तक दिल्ली की जनता के लिए मेहतन और लगन से काम करेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »