29 Mar 2024, 07:03:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सर्वांगीण और सतत् विकास का बजट : भाजपा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 11 2020 2:58PM | Updated Date: Feb 11 2020 2:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा कि वित्त वर्ष 2020-21  का आम बजट सर्वांगीण और सतत् विकास का है जिससे निवेश, खपत और रोजगार को  प्रोत्साहन मिलेगा। भाजपा के अश्विनी वैष्णव ने सदन में आम बजट  पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए कहा कि अर्थव्यवस्था सही दिशा में जा रही है  और यह घोषित अवधि के भीतर यह  पांच हजार अरब डालर का आंकड़ा पार कर लेगी।  उन्होंने कहा कि बजट में निवेश बढ़ाने के उपाय किये गये हैं जिनसे रोजगार  के अवसर उपलब्ध होंगे। बजट को इस प्रकार तैयार किया गया है कि प्रति एक  करोड़ रुपए के निवेश पर चार लोगों को नौकरी मिलेगी। यूरोप में यह आंकड़ा प्रति  करोड़ रुपए एक नौकरी है। 

उन्होंने कहा कि बजट में निवेश और खपत  बढ़ाने पर जोर दिया गया है। कृषि और किसानों को केंद्र में रखकर ग्रामीण  क्षेत्र के आवंटन बढ़ाया गया है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए पहली बार  एकीकृत योजना बनायी गयी है। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों से बैंकिंग  प्रणाली मजबूत हुई और इसमें जनसहभागिता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि कंपनियों  के लाभांश से छूट मिलने पर 3.5 लाख करोड़ रुपए का निवेश होगा और इससे 14  लाख रोजगार के अवसर सृजित होंगे। भाजपा के राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि यह समृद्धि लाने वाला बजट है और इसमें समाज के सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। इससे अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »