25 Apr 2024, 15:34:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मनोज तिवारी बोले - दिल्‍ली में हार हो या जीत, जिम्‍मेदारी लेने को तैयार हूं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 11 2020 12:50PM | Updated Date: Feb 11 2020 12:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। दिल्ली विधानसभा चुनावी नतीजों के शुरुआती रुझानों में पिछड़ने के बाद दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि हमें अब भी भरोसा है। मनोज तिवारी ने कहा है कि शुरुआती रुझानों में भले आप बढ़त बनाए हुए हो, मगर हमें उम्मीद है कि आप और भाजपा की सीटों को यह गेप कम होगा। दिल्ली चुनाव परिणाम 2020 जो भी आएगा, मैं जिम्मेदारी लेने को तैयार हूं। बता दें कि भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने एग्जिट पोल के नतीजे जारी होने के बाद बयान दिया था कि उनकी पार्टी दिल्ली में 48 सीटों पर जीत हासिल करेगी।
 
मनोज तिवारी ने कहा पार्टी कार्यकर्ताओं को निराश होने की जरूरत नहीं है। अभी कई चरणों की मतगणना बाकी है। हमें सूचना मिली है कि कई सीटों पर बढ़त का अंतर सिर्फ एक हजार ही है। भाजपा के किसी भी कार्यकर्ता को उत्साह कम करने की जरूरत है। वैसे भी एग्जिट पोल हमें दस से 12 सीट ही दे रहे थे जबकि अभी हम 23 सीटों पर आगे चल रहे हैं। तीन बजे की पोलिंग का चरण भी खुलने वाला है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »