18 Apr 2024, 14:59:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

ये है अरविंद केजरीवाल का नया विजयी रथ 'ओपन जीप' - जीत के बाद करेंगे सवारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 11 2020 12:47PM | Updated Date: Feb 11 2020 12:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली के शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिल गया है। सुबह 10 बजे तक आम आदमी पार्टी 50 सीटों पर आगे चल रही है और भाजपा सिर्फ 20 सीटों पर आगे है। यानी कि अगर जीत का सेहरा किसी के सिर सजता दिखाई दे रहा है, तो वो अरविंद केजरीवाल का सिर दिखाई दे रहा है। जबकि दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी का खाता खुलता हुआ भी नहीं दिखाई दे रहा है। 
 
शुरूआती रूझानों के हिसाब से AAP की सरकार बनना तय है और अरविंद केजरीवाल तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने अपनी इस जीत के लिए रोड शो करने के लिए एक ओपन जीप भी सजा ली है। काले और पीले रंग की इस ओपन जीप को काफी अच्छे तरीके से सजाया गया है। इतना ही नहीं ​ल्कि इसमें आम आदमी पार्टी चुनाव चिन्ह झाड़ू का भी पेंट किया गया है। गाड़ी फ्रंट मिरर के ऊपर लिखा गया है कि 'दिल्ली में तो केजरीवाल'।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »