29 Mar 2024, 18:04:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पटपड़गंज में कांटे की टक्‍कर - सिसोदिया समेत 3 मंत्रियों की सीट फंसी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 11 2020 12:39PM | Updated Date: Feb 11 2020 12:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। दिल्ली की पटपड़गंज विधानसभा सीट उन सीटों में से एक है, जिसपर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। सुबह आठ बजे मतदान शुरू होते ही तेजी से आप के मनीष सिसोदिया ने बढ़त हासिल की और लगातार कई घंटों तक आगे रहे, लेकिन ताजा आंकड़ों के मुताबिक पटपड़गंज के नतीजे चौंकाने वाले हैं। 
 
मनीष सिसोदिया अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बीजेपी  के रविंदर सिंह नेगी से करीब 1576 मतों से पीछे चल रहे हैं। यहां कांग्रेस की ओर से लक्ष्मण रावत मैदान में खड़े हैं। कांग्रेस और बीजेपी दोनों के उम्मीदवार मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले हैं। कोशिश ये है कि क्षेत्रीय अस्मिता के सहारे गेम बदलने की। लेकिन अभी तक इसका ज्यादा असर दिखता नजर नहीं आ रहा है। दोपहर तक यह तय हो जाएगा कि दोनों उत्तराखंडी मनीष सिसोदिया को हैट्रिक लगाने से रोकते हुए नजर आ रहे हैं।
 
मनीष सिसोदिया की बात करें तो साल 2013 में पटपड़गंज से अपने पहले ही विधानसभा चुनाव में बीजेपी के नकुल भारद्वाज को हरा दिया। इसी तरह 2015 के चुनाव में उन्होंने बीजेपी के विनोद कुमार बिन्नी को शिकस्त दी। सिसोदिया को 75,477 वोट मिले तो बिन्नी को सिर्फ 46,716 से संतोष करना पड़ा। इस बार भी बीजेपी ने यहां अपना प्रत्याशी बदल दिया लेकिन उसका फायदा नहीं मिला।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »