29 Mar 2024, 03:33:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दिल्ली चुनाव : केजरीवाल 6399 वोटों से आगे, टिकी सभी की नजरें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 11 2020 12:29PM | Updated Date: Feb 11 2020 12:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनावों के प्रारंभिक रुझानों से साफ नजर आ रहा है कि दिल्ली में एक बार फिर से आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। रुझानों को देखते हुए आप के पार्टी ऑफिस पर जश्न का माहौल है। इस बीच हर किसी की नजर नई दिल्ली विधानसभा सीट पर टिकी हुई है।
 
इस सीट पर आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा की ओर से सुनील कुमार यादव मैदान में हैं। जबकि कांग्रेस ने रोमेश सबरवाल को अपना उम्मीदवार बनाया है। अभी तक के रुझानों की मानें तो इस सीट पर अरविंद केजरीवाल को 11308 वोट मिले हैं। वह भाजपा उम्मीदवार से 6399 वोटों से आगे चल रहे हैं।
 
भाजपा उम्मीदवार सुनील कुमार यादव को अभी तक 4909 वोट मिले हैं। इससे पहले यहां साल 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल को जीत मिली थी। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार नुपूर शर्मा को 31583 मतों से पराजित किया था। अरविंद केजरीवाल को जहां 57213 वोट मिले थे, वहीं भाजपा उम्मीदवार नुपूर शर्मा को 25630 वोट मिले थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »