24 Apr 2024, 07:10:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दिल्ली में कांग्रेस का सफाया - दिग्विजय ने उठाया EVM के टेंपर-प्रूफ नहीं...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 11 2020 12:28PM | Updated Date: Feb 11 2020 12:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। सत्ताधारी आम आदमी पार्टी 49 सीटों में बढ़त के साथ रुझानों में बहुमत हासिल कर चुकी है और बीजेपी 21 सीटों पर आगे चल रही है। दिल्ली में 15 साल तक राज करने वाली कांग्रेस चुनाव में पूरी तरह से साफ हो गई है और खाता खोलने के लिए भी जूझ रही है। इस बीच कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने जारी मतगणना के बीच ईवीएम का मुद्दा उठाया है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि ईवीएम टेंपर-प्रूफ नहीं हैं और कोई विकसित देश इनका उपयोग नहीं करता है। उन्होंने ट्वीट किया, 'चिप वाली कोई मशीन टेंपर-प्रूफ नहीं है। कृपया, एक मिनट के लिए सोचें कि विकसित देश ईवीएम का उपयोग क्यों नहीं करते?'
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »