19 Apr 2024, 00:04:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अंबेडकर के परपोते ने RSS को बताया आतंकी संगठन, कहा - इस बैन करो....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 28 2020 3:15PM | Updated Date: Jan 28 2020 3:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। डॉक्टर बीआर अंबेडकर के परपोते राजरत्न अंबेडकर ने रविवार को कर्नाटक में RSS से जुड़ा एक विवादित बयान दिया है। कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम में राजरत्न आरएसएस पर जमकर भड़के और आरएसएस को आतंकी संगठन करार दिया। राजरत्न ने बिना नाम लिए प्रज्ञा ठाकुर पर भी आतंकी होने का आरोप लगाया है। 
 
 अंबेडकर ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री के बगल में बैठी एक साध्वी ने दावा किया था कि जब भारतीय सेना का गोला-बारूद खत्म हो गया तो आरएसएस ने वह उपलब्ध कराया था। आखिर उसके पास यह गोला-बारूद कहां से आया। वह साध्वी यह कहती है तो क्या उस पर सवाल नहीं उठने चाहिए?” उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) भारत का एक आतंकी संगठन है और इस पर प्रतिबंध लगने चाहिए।
 
उन्होंने कहा, “जिस घर में गोला-बारूद पाया जाता है तो क्या वह घर या उस घर के लोगों को आतंकवादी नहीं कहा जाएगा? बिल्कुल कहा जाएगा, इसलिए जिस संगठन के पास यह पाया जाता है तो वह संगठन भी आतंकवादी संगठन घोषित होना चाहिए। इतना ही नहीं, इस संगठन के लोग आतंकवादी कृत्यों में पाए जा रहे हैं और इसके सबूत हमारे पास हैं। इन्हें प्रतिबंधित करने की जरूरत है। इस दिशा में हम प्रयास कर रहे हैं।”
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »