19 Apr 2024, 23:45:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

ब्राजील के राष्ट्रपति पहुंचे भारत यात्रा पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 24 2020 7:49PM | Updated Date: Jan 24 2020 7:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। इस वर्ष 71वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि ब्राजील के राष्ट्रपति पहुंचे भारत यात्रा पर  के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो भारत की चार दिन की यात्रा पर आज शाम यहां पहुंच गये। विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने पालम वायुसैनिक हवाई अड्डे पर बोल्सोनारो की अगवानी की। उनके साथ उनका परिवार, उनके मंत्रिमंडल के आठ मंत्री, चार सांसद, ब्राजीलियाई संसद में भारत-ब्राजील मैत्री समूह के अध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी और व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल भी आया है।
 
उनका आधिकारिक कार्यक्रम शनिवार को होगा। कल सुबह राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में रस्मी स्वागत किया जाएगा। वह राजघाट में महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। दोपहर में हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री के साथ उनकी द्विपक्षीय बैठक के बाद समझौतों पर हस्ताक्षर किये जाएंगे एवं प्रेस वक्तव्य होंगे। वह उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू तथा विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर भी बोल्सोनारो से मुलाकात करेंगे। शाम को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद बोल्सोनारो के सम्मान में भोज आयोजित करेंगे।
 
इस मौके पर वह राष्ट्रपति कोविंद से वार्ता करेंगे। अगले दिन वह 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और राष्ट्रपति एट होम में भी शामिल होंगे। सोमवार 27 जनवरी को वह मोदी के साथ भारत ब्राजील बिजनेस फोरम की बैठक में शामिल होंगे और उसके बाद आगरा जाएंगे। ताजमहल के भ्रमण के बाद वह आगरा से ही स्वदेश रवाना हो जाएंगे।
 
इससे पहले वर्ष 2016 में गोवा में आयोजित हुए आठवें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए ब्राजील के राष्ट्रपति मिशेल तेमेर ने भारत का दौरा किया था जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने नवंबर 2019 में ब्राजील की राजधानी ब्राजिलिया में आयोजित हुए 11 वें शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया था। राष्ट्रपति बोल्सोनारो का यह पहला भारत दौरा है। इससे पहले 1996 तथा 2004 में ब्राजील के राष्ट्रपति हमारे गणतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »