29 Mar 2024, 06:41:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

लालची कांग्रेस शरणार्थियों के साथ अन्याय पर उतारू : नड्डा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 24 2020 2:46AM | Updated Date: Jan 24 2020 2:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आगरा। कांग्रेस पर धर्म के आधार पर देश का बंटवारे करने का आरोप लगाते हुये भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि वोट बैंक के लालच में देश की सबसे पुरानी पार्टी नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर पाकिस्तान और बांग्लादेश से आये अल्पसंख्यक शरणार्थियों के साथ अन्याय कर रही है। ऐतिहासिक कोठी मीना बाजार मैदान में सीएए के समर्थन में आयोजित रैली को संबोधित करते हुये नड्डा ने गुरूवार को कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस सरकारों द्वारा लिए गए कुछ गलत निर्णयों से देश ने बहुत नुकसान सहा है। अंग्रेजों से हमें आजादी तो मिली लेकिन कांग्रेस ने धर्म के आधार पर देश का बंटवारा स्वीकार किया।

आजादी के 70 सालों में से 50 वर्षों से अधिक समय तक देश में कांग्रेस की सरकार रही लेकिन उनके पास इच्छाशक्ति कभी नहीं रही। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी देश-विरोधी तत्वों ने कई जगह दंगे भड़काने की कोशिश की लेकिन कांग्रेस ने एक बार भी इसकी निंदा नहीं की क्योंकि वही तो इसे भड़काने में लगी हुई है। वह नहीं चाहती कि देश में स्थिरता आये और भारत प्रगति के पथ पर आगे बढे। नड्डा ने कहा कि कांग्रेस के पास भ्रम फैलाने के सिवा और कोई काम नहीं है क्योंकि उन्हें यह मालूम हो गया है कि देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बदल चुका है। कांग्रेस के नेता दलित हितैषी होने का ढोंग करते हैं लेकिन दलितों की चिंता नहीं करते। सीएए के जरिये नागरिकता पाने वालों में शरणार्थियों में दलितों की तादाद 70 फीसदी से अधिक हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »