28 Mar 2024, 18:19:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

CAA : प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई, 1200 लोगो पर केस दर्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 23 2020 12:00PM | Updated Date: Jan 23 2020 12:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर के खिलाफ कर रहे प्रदर्शन कर रहे लोगों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रदेशभर में करीब 1200 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ धारा-144 के उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है।

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में 60 महिलाओं, प्रयागराज में 300 महिलाओं, इटावा में 200 महिलाओं और 700 पुरुषों पर केस दर्ज किया गया है। केस दर्ज होने के बाद भी लखनऊ के घंटाघर से लेकर प्रयागराज के मंसूर अली पार्क में प्रदर्शन चल रहा है। रायबरेली के टाउनहॉल में भी मुस्लिम महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं।

इस बीच घंटाघर पर नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में यूपी शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी के खिलाफ हजरतगंज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »