20 Apr 2024, 14:16:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

निर्भया के पिता बोले - दोषी की हर याचिका से बढ़ जाती है धड़कन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 21 2020 1:06PM | Updated Date: Jan 21 2020 1:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने फांसी को टालने की जुगत में लगे निर्भया के दोषियों को सोमवार को एक और झटका दिया। कोर्ट ने दोषी पवन की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उसने दावा किया था कि वह घटना के वक्त नाबालिग था। अब निर्भया के पिता ने सुप्रीम कोर्ट से मांग की है, यह गाइडलाइन तय होनी चाहिए कि दोषी कितनी याचिकाएं दायर कर सकता है। जिससे उनकी बेटी को जल्द से जल्द न्याय मिल सके।
निर्भया के पिता ने कहा, हमें खुशी है कि सुप्रीम कोर्ट ने पवन की याचिका को खारिज कर दिया।
 
उन्होंने कहा, जब भी याचिका खारिज होती हैं, हमें खुशी मिलती है। लेकिन जैसे ही नई याचिका लगती है, हमारी धड़कन तेज हो जाती है। वहीं निर्भया की मां ने कहा, दोषी फांसी को आगे बढ़ाने के लिए बार-बार याचिकाएं दायर कर रहे हैं। उन्होंने कहा, दोषियों को एक एक करके फांसी देनी चाहिए, जिससे वे कानून के साथ ना खेल सकें। उन्होंने कहा, मुझे तभी संतुष्टि मिलेगी, जब एक फरवरी को फांसी पर लटकाया जाएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »