19 Apr 2024, 17:13:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कांग्रेस शासित राज्यों के लिए सोनिया गांधी ने की समन्वय समितियां गठित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 21 2020 12:04AM | Updated Date: Jan 21 2020 12:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस शासित राज्यो में पार्टी संगठन तथा सरकार के बीच बेहतर तालमेल बनाने के लिये समन्वय समितियों का गठन किया है। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने सोमवार को यहा जारी एक बयान में कहा कि गांधी ने राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पंजाब तथा पुड्डुचेरी के लिए इन समितियो का गठन किया है।  पार्टी ने राजस्थान के लिए वरिष्ठ नेता ताम्रध्वज साहू की अध्यक्षता में पांच सदसीय समिति बनाई है जिसमे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट शामिल हैं।
 
मध्यप्रदेश की चार सदस्यीय समिति का अध्यक्ष महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण को बनाया गया है। समिति में मुख्यमंत्रयी कमलनाथ तथा दीपक बावरिया भी शामिल हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »