29 Mar 2024, 07:11:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

प्रेमी ने प्रेमिका से कहा - अपनी बहन की न्यूड वीडियो दिखाओ तब करूंगा...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2020 12:16PM | Updated Date: Jan 19 2020 12:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। महाराष्ट्र में एक बेहद चौंकाने वाले मामले में एक महिला ने  अपनी बहन का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे अपने विवाहित प्रेमी के साथ शेयर किया है। इस मामले में आग्रीपाडा पुलिस ने 25 साल की आ’रोपी महिला को गिर’फ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि यह मामला बृहस्पतिवार को सामने आया जब भायकला निवासी 20 वर्षीय लड़की ने पुलिस में अपनी बहन और उसके प्रेमी के खिलाफ शि’कायत दर्ज करायी।
 
पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला ने अपने विवाहित प्रेमी को कथित तौर पर वीडियोकॉल की और अपनी बहन को नहाते हुए दिखाया। व्यक्ति ने कॉल के दौरान स्क्रीनशॉट्स ले लिए और उन्हें मोबाइल पर सेव कर लिया। उसने बाद में पी’ड़ित के रिश्तेदारों के साथ इन फोटो को साझा किया।
 
अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका से शादी करने के बदले में उससे अपनी बहन की कथित तौर पर न’ग्न तस्वीरें लेने को कहा था। उन्होंने बताया कि प्रेमी ने बदला लेने के लिए ऐसा किया क्योंकि पीड़िता ने नवरात्रि समारोहों के दौरान अपनी बहन के प्रेमी को बेइज्जत किया था।
 
अधिकारी ने बताया कि आ’रोपी और उसके प्रेमी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धा’रा 354(सी), धारा 34 और सूचना प्रौद्योगिकी कानून की संबंधित धा’राओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आ’रोपी महिला को शुक्रवार को जमानत पर रिहा कर दिया गया और उसके फरार प्रेमी की तलाश जारी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »