29 Mar 2024, 11:49:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

तेजस्वी ने CM नीतीश कुमार को बताया भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2020 3:02PM | Updated Date: Jan 18 2020 3:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार में 19 जनवरी को आयोजित मानव श्रृंखला को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई। इस बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक के बाद एक ट्वीट कर बिहार की राजनीति में खलबली मचा दी है। तेजस्वी ने बिहार के मुख्यमंत्री को मानव श्रृंखला के जरिये खूब सुनाया है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को भ्रष्टाचार का भीष्म पितामह बताया है। तेजस्वी ने मानव श्रृंखला को लेकर नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है।
 
अपने पहले ट्वीट में तेजस्वी लिखते हैं कि, याद किजीए बिहार में आयी बाढ़ और भ्रष्टाचार जनित पटना के जल जमाव को। लोग त्राहिमाम कर रहे थे। राहत के लिए एक हेलिकॉप्टर तक नीतीश सरकार के पास नहीं था लेकिन करोड़ों रुपए वाली सरकारी फ़ेयर एंड लवली से चेहरा चमकाने वास्ते 15 हेलिकॉप्टर और मुंबई से फ़ोटोग्राफ़र बुलाए जा रहे है।
 
अपने दूसरे ट्वीट में तेजस्वी ने लिखा है कि, सामाजिक, राजनीतिक भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह के दाग़दार चेहरे पर हाई-रेज़लूशन फ़िल्टर लगाकर फ़ेस चमकाने वास्ते 15 हेलिकॉप्टरों में मुंबई से फोटोग्राफ़र बुलाए जा रहे है। सिपाही परीक्षा रद्द की गयी, शिक्षकों को वेतन नहीं लेकिन मानव शृंखला की नौटंकी पर पानी की तरह बहाया जा रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »