28 Mar 2024, 21:59:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

SCO शिखर बैठक के लिए पाकिस्तान को न्यौता भेजेगा: भारत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 16 2020 7:42PM | Updated Date: Jan 16 2020 7:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत ने आज खुलासा किया कि वह शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को भी निमंत्रित करेगा। शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के 2020 के शिखर सम्मेलन की मेजÞबानी भारत करेगा। यह सम्मेलन इस वर्ष के उत्तरार्द्ध में होगा।
 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने यहां नियमित ब्राफिंग में एक सवाल के जवाब में कहा कि भारत एससीओ के सभी आठ सदस्य देशों एवं चार पर्यवेक्षकों, छह संवाद साझीदार एवं मेहमान देशों को निमंत्रित करेगा। एससीओ में भारत, चीन, रूस, कजाखस्तान, किर्गीजस्तान, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान एवं उज्बेकिस्तान सदस्य हैं। भारत एवं पाकिस्तान 2017 में सदस्य बने थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »