28 Mar 2024, 16:17:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

CDS बिपिन रावत का बड़ा बयान - आतंकवाद को खत्म करने के लिए अमेरिका....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 16 2020 11:34AM | Updated Date: Jan 16 2020 11:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत ने कहा है कि भारत को अमेरिका की तरह आतंकवाद को खत्म करना होगा। उन्होंने कहा है कि जब तक आतंकियों को फंड मिलना बंद नहीं होगा, तब तक इसे खत्म नहीं किया जा सकता है। जनरल रावत ने ये बातें दिल्ली में आयोजित रायसीना डायलॉग 2020 में कही।
 
जनरल रावत ने कहा, 'हमें आतंकवाद को खत्म करना होगा। ये ठीक उसी तरह किया जा सकता है, जैसा अमेरिका ने 9/11 हमले के बाद किया। अमेरिका ने आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक स्‍तर पर लड़ाई लड़ने का फैसला किया। ऐसा करने के लिए आपको आतंकवादियों को अलग-थलग करना होगा। जो भी आंतकवाद को प्रायोजित कर रहा है, उसके खिलाफ हमें एक्शन लेना होगा।
 
बिपिन रावत ने कहा कि जब तक हम आतंकवाद को जड़ से खत्म नहीं करते, तब तक इससे परेशान होते रहेंगे। उन्होंने कहा, 'जब तक आतंकवाद को प्रायोजित किया जाएगा, तब तक ये खत्म नहीं हो सकता है। आतंकवादियों की फंडिंग रोकने की जरूरत है। इसके बाद ही आतंकवाद पर नियंत्रण किया जा सकेगा।(
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »