28 Mar 2024, 20:43:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सेना दिवस पर बोले नरवणे - चीन-पाक सीमा पर सतर्क रहें जवान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 15 2020 3:08PM | Updated Date: Jan 15 2020 3:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भारतीय सेना दिवस के मौके पर सेना प्रमुख मनोज मुंकुद नरवणे ने बुधवार को सैनिकों से चीन और पाकिस्तान की सीमा पर हमेशा सतर्क रहने के लिए कहा। देश को संबोधित करने से पहले आर्मी चीफ ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। जवानों को सलाम करने के बाद उन्होंने दिल्ली में सेना दिवस परेड का भी जायजा लिया।
 
सेना दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य हस्तियों ने सेना को बधाई दी और जवानों को सलाम किया। इस अवसर पर तमाम गणमान्य लोगों ने इंडिया गेट के पास नए बने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पहुंचकर शहीदों को नमन किया।
 
इस अवसर पर आर्मी चीफ नरवणे ने कहा कि भारतीय सेना के जवान आने वाली हर चुनौती से भिड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी है और हम जीरो टॉलरेंस की नीति पर ही आगे बढ़ रहे हैं। एलओसी की हालत पर भी जम्मू कश्मीर के सकारात्मक माहौल का असर पड़ रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »