20 Apr 2024, 15:25:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

लालू का मोदी सरकार पर हमला - देश में प्यार घटा, नफरत बढ़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 15 2020 2:59PM | Updated Date: Jan 15 2020 2:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने बुधवार को मकर संक्रांति के दिन बिहार और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। लालू ने ट्वीट किया है कि देश में प्यार लगातार घट रहा है, जबकि नफरत बढ़ रही है। लालू ने ट्वीट किया, "रोजगार घटा महंगाई बढ़ी, प्यार घटा नफरत बढ़ी, संस्थान घटे समस्याएं बढ़ीं, सुरक्षा घटी हत्याएं बढ़ीं, आजादी घटी तानाशाही बढ़ी, सच घटा झूठी वाहवाही बढ़ी, अच्छाई घटी बुराई बढ़ी, रिपोर्टिग घटी दलाली बढ़ी, विकास घटा विनाश बढ़ा, ईमान घटा बेईमानी बढ़ी, काम घटा बेरोजगारी बढ़ी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »