29 Mar 2024, 03:43:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

तेजप्रताप यादव बोले - 'इ जो 'छपाक' है, इ सत्ता में बैठे लोगों को 'थपाक से' काहे...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 11 2020 11:44AM | Updated Date: Jan 11 2020 11:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। इन दिनों अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की फिल्‍म  'छपाक' काफी सुर्खियों में छाई हुई है। बिहार में भी इस विवाद को लेकर काफी हंगामा मचा हुआ है। दीपिका पादुकोण अपनी फिल्म छपाक के रिलीज होने के पहले जेएनयू गईं थीं। जेएनयू में विवाद चल रहा था और वो स्टूडेंट्स का समर्थन करने वहां पहुंची थीं। जिसके बाद से उनकी फिल्म का विरोध हो रहा था। 
 
इसी को लेकर अब बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने अब ट्वीट कर फिल्म का विरोध करने वालों पर तंज किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि 'इ जो "छपाक" है, इ सत्ता में बैठे लोगों को "थपाक से" काहे लग रहा है? ये वही लोग हैं जो नारी सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा, बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ जैसे भाषण देते फिरते हैं। दीपिका जी आप एक प्रेरणा हो। 'उन्होंने निशाना साधते हुए लिखा है कि जो लोग महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा की बात करते हैं वही लोग क्यों इस फिल्म का विरोध कर रहे हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »