19 Apr 2024, 11:44:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दीपिका पर भड़की स्मृति, बोलीं - वह भारत के टुकड़े चाहने वालों...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 10 2020 3:21PM | Updated Date: Jan 10 2020 3:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) जाने को लेकर बवाल जारी है। जहां एक तरफ कुछ लोग उनके समर्थन है, वहीं उन्हें विरोध का सामना भी करना पड़ रहा है। दीपिका पर ताजा हमला केंद्रीय कपड़ा एवं महिला व बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने किया है। स्मृति ईरानी ने एक कार्यक्रम में कहा कि उन्हें अधिकार है कि वह किसके साथ खड़ी होना चाहती है और वह भारत के टुकड़े चाहने वालों के साथ खड़ी हुई।
 
स्मृति ईरानी ने अपनी प्रतिक्रिया में दीपिका पादुकोण पर हमला बोला है। ईरानी ने जेएनयू में ही आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, 'जिसने भी यह खबर पढ़ी होगी, वह यह जानना चाहेगा कि प्रदर्शनकारियों के बीच क्यों गईं।' साथ ही उन्होंने कहा, 'दीपिका पादुकोण उन लोगों के साथ खड़ी हुईं, जो भारत के टुकड़े करना चाहते हैं। वो उन लोगों के साथ खड़ी हैं, जो जवानों के शहीद होने पर खुशी मनाते हैं। वो उनके साथ खड़ी हुईं, जिन्होंने लाठियों से लड़कियों के प्राइवेट पार्ट्स पर हमला किया।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »