19 Apr 2024, 12:08:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दुनिया के सबसे बड़े जोखिमों में शामिल भारत, मुश्किल रहेगा 2020 : US एजेंसी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 10 2020 3:18PM | Updated Date: Jan 10 2020 9:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। वर्ष 2020 की शुरुआत विश्व में बड़ी हलचलों के साथ हुई है। अमेरिका की एक प्रभावशाली जोखिम का आंकलन करने वाली कंपनी ने एक रिपोर्ट दी है जोकि भारत के लिए खुश करने वाली नहीं है। 2020 में दुनिया के सामने जो पांच सबसे बड़ी चुनौती रहेगी उसमे भारत की चुनौती को पांचवे पायदान पर रखा गया है।
 
2020 में दुनिया के सामने कौन-सी बड़ी चुनौती होंगी इनको लेकर अमेरिका के एक ग्रुप ने रिपोर्ट जारी की है। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारत दुनिया की पांचवीं बड़ी भू-राजनीतिक जोखिम की लिस्ट में शामिल हुआ है। जिसमें देश में सांप्रदायिक एजेंडे, गिरती अर्थव्यवस्था को आधार बनाया गया है।
 
अमेरिकी एजेंसी हर साल इस तरह की लिस्ट जारी करती है। यह अमेरिका की सबसे प्रभावशाली रिस्क असेसमेंट कंपनियों में से एक है। भारत को लेकर इस रिपोर्ट में लिखा गया है, ‘नरेंद्र मोदी ने अभी तक अपना दूसरा कार्यकाल सामाजिक मुद्दों पर बिताया है, जबकि देश आर्थिक एजेंडा कहीं पीछे छूट गया है। साल 2020 में इसका असर देखने को मिलेगा, ना सिर्फ विदेश नीति बल्कि आर्थिक नीति पर भी ये असर छोड़ेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »