29 Mar 2024, 11:57:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

माफिया की आड़ में आम आदमी को हम कुचलने नही देंगे- शिवराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 10 2020 2:24AM | Updated Date: Jan 10 2020 2:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस की राज्य सरकार के द्वारा जारी माफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही पर आज कहा कि माफिया के विरुद्ध कार्यवाही का हम समर्थन करते है लेकिन ऐसी कार्यवाही की आड़ में आम आदमी को हम कुचलने नही देंगे। चौहान ने आज यहां पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि यदि जनता की आवाज राज्य सरकार नही सुनती तब लोकतंत्र में विरोध दर्ज कराने का सबको अधिकार है।
 
उन्होंने कहा ऐसी किसी भी परिस्थिति में भाजपा का हर कार्यकर्ता जन आन्दोलन करेगा। उन्होंने कहा कि माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई में हमने हमारे कार्यकाल में कोई कमी, कसर नही छोड़ी थी। उन्होंने राज्य सरकार पर तीखे आरोप लगाते हुए कहा कि आज राज्य सरकार के संरक्षण में रेत माफिया, परिवहन माफिया, तबादला माफिया फल फूल रहा है। राज्य की सीमाओं पर बाहर से आने वाले मॉल वाहनों से वसूली की जा रही है। उन्होंने कहा यदि इसे रोका नही गया तो मैं खुद भी कह रहा हूँ कि आंदोलन की आग लगेगी। भाजपा जन आंदोलन कर सड़कों पर उतर पड़ेगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »