29 Mar 2024, 19:55:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नंबर प्लेट ना रखना पड़ा महंगा - कटा 27 लाख रु.का जुर्माना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 9 2020 1:13PM | Updated Date: Jan 9 2020 1:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। गुजरात में एक कार मालिक को कागजात और नंबर प्लेट ना रखना महंगा पड़ गया। गुजरात में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) ने अबतक का सबसे बड़ा चालान काटा है। मामला अहमदाबाद का है, जहां जरूरी कागजात न रखने के जुर्म में पोर्शे कार के मालिक पर 27.68 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। बताया जा रहा है कि ये अबतक का सबसे बड़ा जुर्माना है। बताया जाता है कि, लग्जरी कार की कीमत 2.18 करोड़ रुपये है।
 
पोर्शे कार के मालिक के चालान की जानकारी अहमदाबाद पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी है अहमदाबाद पुलिस ने ट्वीट करके बताया है कि रुटीन जांच के दौरान पोर्श कार को पकड़ा गया। जांच के दौरान पता चला की कार में जरूरी कागजात भी नहीं है। अहमदाबाद पुलिस ने चालान का कॉपी ट्विटर पर भी डाला है। चालान पर पुलिस ने अलग से मोटे मोटे अक्षरों में राशि भी लिखी है। पुलिस के मुताबकि मोटर वाहन कानून के उल्लंघन के खिलाफ यह जुर्माना सबसे ज्यादा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »