29 Mar 2024, 20:30:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

BJP नेता का विवादित बयान, कहा - राहुल 'नकली गांधी' हैं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 9 2020 11:36AM | Updated Date: Jan 9 2020 11:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व कैबिनेट मंत्री सीपी सिंह ने बुधवार को राहुल गांधी पर आरोप लगाकर नया विवाद खड़ा कर दिया। सीपी सिंह ने कहा कि राहुल गांधी 'नकली गांधी' हैं। सिंह ने यह बयान झारखंड विधानसभा में जारी एक बहस के दौरान दिया। इस दौरान सदन में झारखंड में पिछले साल हुई तबरेज अंसारी की मॉब लिंचिंग पर चर्चा हो रही थी।
 
झारखंड विधानसभा में कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने जब सरायकेला खरसांवा में पिछले वर्ष भीड़ द्वारा तबरेज अंसारी की हत्या जाने के मामले में सीधे तौर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भाजपा को जिम्मेदार ठहराया तो भाजपा के विधायकों ने इसका कड़ा प्रतिवाद किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व कैबिनेट मंत्री सीपी सिंह ने जवाबी हमले में यहां तक आरोप लगाकर नया विवाद खड़ा कर दिया कि राहुल गांधी 'नकली गांधी' हैं।
 
सीपी सिंह के इस बयान पर जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यह कह कर स्पष्टीकरण मांगा कि क्या वह राहुल गांधी के माता-पिता पर सवाल उठा रहे हैं तो सिंह ने सदन में अपनी बात दोहरायी और कहा कि वह तथ्यों के आधार पर ही अपनी बात कह रहे हैं। उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी 'नकली गांधी' हैं वह असली गांधी नहीं हैं।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »