26 Apr 2024, 00:24:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कांग्रेस के विचार देश को तोड़ने के नहीं जोड़ने केे है - दिग्विजय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 9 2020 12:37AM | Updated Date: Jan 9 2020 12:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने विचारधारा को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुए आज कहा कि कांग्रेस की विचारधारा देश को तोड़ने की नहीं जोड़ने की रही है। सिंह ने यहां कांग्रेस सेवादल के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि देश में आज सारी लड़ाई विचारधारा की है। उन्होंने कहा कि देश में गांधी नेहरू, वामपंथी और फासिस्टवादी राजनीतिक विचारधारा ही मुख्यत: काम करती है। उन्होंने कहा कि यह देश हजारों वर्षो से शंकराचार्य, निजामुद्दीन औलिया तथा संतों और फकीरों के बताए हुए मार्ग पर चलता रहा है। आज शंकराचार्य के द्वारा बनाये हुए मठ हमारे सनातन धर्म का पूर्ण रूप से प्रचार कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि देश का भौगोलिक नक्शा कभी भी ऐसा नहीं रहा, जिनकी सभ्यता और संस्कृति एक समान हो, विभिन्न जाति और सम्प्रदाय के लोग इस देश में निवास करते है।
 
उन्होनें कहा कि संविधान में एक वोट का अधिकार सबको दिया है, चाहे वह राजा हो या समाज का अंतिम व्यक्ति का। कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई ने प्रशिक्षण शिविर के प्रथम सत्र के अपने संबोधन में कहा कि लीडर वह होता है कि जब टीम हारे तो जिम्मेदारी खुद लें और जब टीम जीते तो श्रेय साथियों को दे। उन्होनें कहा कि मनुष्य के स्वभाव में बहुत बड़ा योगदान उसकी पृष्ठभूमि का होता है, व्यक्ति की पृष्ठभूमि ही उसकी विचारों को तय करती है। शिविर के द्वितीय सत्र में कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य पी एल पुनिया ने प्रशिक्षणार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आर्थिक असमानता समाज के लिए बहुत घातक है। कांग्रेस ने आर्थिक एवं सामाजिक असमानता को दूर करने का हमेशा कार्य किया है। कांग्रेस का समतामूलक समाज की स्थापना करना प्रमुख उद्देश्य रहा है। शिविर को कांग्रेस सेवादल के अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »