19 Apr 2024, 13:32:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विपक्ष को नहीं मोदी की नीतियों की समझ, जनता में फैला रहे है भ्रम : बृजभूषण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 9 2020 12:28AM | Updated Date: Jan 9 2020 12:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गोण्डा। राष्ट्रीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष एवं गोण्डा के कैसरगंज संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने विपक्षी दलों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राजनीतियों की समझ नहीं है और इसलिये वे मुद्दे की तलाश में लोगों में भ्रम फैलाकर उन्हें भटकाने का असफल प्रयास कर रहे है। सिंह आज यहां रघुकुल विद्या पीठ विद्यालय के प्रांगण में अपने 63वें जन्मदिवस पर देवीपाटन मंडल और अयोध्या मंडल के प्रतिभावान छात्र एवं छात्राओं को पुरुस्कृत करने के बाद संवादाताओं से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को मोदी की नीतियों की समझ नहीं है और इसी बौखलाहट में वह मुद्दों की तलाश में जनता में भ्रम फैलाने का काम रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि इसी तरह बंगाल में ममता सरकार और दिल्ली में केजरीवाल सरकार भी यही काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता ने इनकी सरकारों को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि इसीलिए विपक्षी नेता बौखलाहट में अपनी ही सरकारों में आये दिन झंझट पैदा कर जनता को बरगला रहे है। कुश्ती संघ के अध्यक्ष ने कहा कि जनता मोदी के देशहित के लिए गये सभी फैसलों से संतुष्ट है, इसलिये आगामी विधान सभा चुनावों में जनता तुलमूण कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को मुंहतोड़ जवाब देगी।  जेएनयू प्रदर्शनकारियों के बीच अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के पहुंचने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बालीवुड दो खेमों में बंट गया है । कुछ लोग बगैर सोचे समझे कांग्रेस द्वारा दी गयी प्रदूषित हवा के चक्कर में मोदी के विरुद्ध कुचक्र रच रहे है । 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »