29 Mar 2024, 04:37:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बदले की भावना से काम कर रही है भाजपा सरकार: अखिलेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 9 2020 12:18AM | Updated Date: Jan 9 2020 12:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी सरकार बदले की भावना से कर रही है। यादव ने बुधवार को यहां जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बदले की भावना की वजह से ही राज्य में अन्याय, अनाचार और भ्रष्टाचार दिनोंदिन बढ़ रहा हैं। कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है। कर्जदार किसान, नियुक्ति से वंचित शिक्षामित्र, बेरोजगार युवा, गुण्डों से तंग किशोरियां आत्महत्या करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को भाजपा के कारनामों ने ‘हत्या प्रदेश‘ बनाकर रख दिया है जिस पर देश ही नहीं विदेशों तक में उंगलियां उठाई जाने लगी हैं। लखनऊ के निगोहां में भूख से मौत हुई। बाराबंकी में एल.एल.बी. की बलात्कार  पीड़िता छात्रा ने पुलिस की लापरवाही से तंग आकर आत्महत्या कर ली।

राम सनेही घाट बाराबंकी में एक बैद्य की हत्या हो गई है। बांदा में एक व्यापारी की लूट के बाद हत्या हुई। उसकी आंख भी फोड़ दी गई। नोएडा में एक कम्पनी के रीजनल मैनेजर की लूट कर हत्या कर दी गई। लखनऊ में एक अधिवक्ता की हत्या कर दी गई। यादव ने कहा  कि राजधानी के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। फर्जी एनकाउण्टरों से प्रदेश में पुलिस का नाम बदनाम हो रहा है। इनका राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने भी संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की राज्यपाल को यहां सब कुछ ठीक दिख रहा है। वे मानती हैं कि भाजपा सरकार ने ढाई साल में अच्छा काम किया है। कानून व्यवस्था में पहले की तुलना में सुधार आया है। भाजपा राज में उन्हें सुख-शांति दिखाई देती है जबकि कानून व्यवस्था के रखवाले आपस में परस्पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे है। पुलिस के आला अधिकारियों पर यौनशोषण के आरोप लग रहे हैं। आईपीएस की लड़ाई में पैसों के लेनदेन की बातें हो रही हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »